Uncategorized

केरेगांव पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

थाना केरेगांव को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम मोहलाई पेट्रोल पंप के पास शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर जाकर देखे तो आरोपी द्वारा ग्राम मोहलाई पेट्रोल पंप के पास आम जगह पर अवैध रूप व से हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा था जिसका नाम पता पूछने पर राकेश नेताम पिता स्व. तीजू राम नेताम 35 वर्ष ग्राम अरौदका रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से महुआ 4 लीटर महुआ शराब कीमती 400 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रुपये कुल जुमला 700 रूपये जप्त कर थाना केरेगांव में अप० क्र० 63/24 धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर.विनोद नेताम, डिकेश कुमार सिन्हा, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर का योगदान रहा |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!