Uncategorized

गांव चलो – बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम बारना पंहुचे सभापति जिला पंचायत एवं अध्यक्ष गंगरेल मंडल भाजपा मोनिका ऋषभ देवांगन

भारतीय जनता पार्टी 47 वाँ स्थापना दिवस के तहत ‘गांव चलो – बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत आज ग्राम बारना में लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करना था। इस अवसर पर श्रीमति मोनिका ऋषभ देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनी। मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा गांव चलो – बस्ती चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच सेतु है। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी भूमिहीन कृषक योजना हर घर शुद्ध पेयजल योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से घर-घर जाकर संपर्क किया गया।साथ ही ग्राम के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषभ देवांगन पूर्व अध्यक्ष गंगरेल मंडल भाजपा मिश्रीलाल पटेल अध्यक्ष भोथली मंडल भाजपा केशव साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी प्रभारी प्रेमनारायण साहू खिलावन प्रजापति बूथ अध्यक्ष रामचरण सोनी दौलत साहू हीरामन प्रजापति मुकेश प्रजापति श्यामलाल पटेल ममता निषाद नेमीन साहू सुनीता साहू कौशिल्या प्रजापति पंच सोनम प्रजापति पार्वती निषाद खेमेश्वरी साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!