Uncategorized

जन्मोत्सव एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने दी शुभकामनाएं

धमतरी-शारदा नगर रुद्री, धमतरी में आयोजित जन्मोत्सव एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आयोजनकर्ता देवसिंग साहू एवं जगतराम साहू सहित परिवारजनों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने नवगृह में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह नया घर परिवार के लिए उन्नति और खुशियों का केंद्र बने।कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं अतिथियों ने भी नवगृह प्रवेश और जन्मोत्सव के इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर हर्षोल्लास का माहौल रहा और सभी ने मिलकर इस खुशी के पल को साझा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!