Uncategorized

लीलर में 21 लाख रुपए की गौरव पथ की स्वीकृति दिलाने पर विधायक ओंकार साहू का सरपंच समेत ग्रामीणों ने जताया आभार


धमतरी। ग्राम पंचायत लीलर के निवासियों ने क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू द्वारा गांव में 21 लाख रुपए की गांव में गौरव पथ निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाने पर हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि गौरव पथ बनने से गांव की सुंदरता और गरिमा में वृद्धि होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। यह मार्ग लीलर गांव के विकास की नई पहचान बनेगा। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल के सर्वांगीण विकास और जनसुविधा सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। लीलर ग्राम में गौरव पथ निर्माण कार्य इसी संकल्प का प्रतीक है। मौके पर मुख्य रूप से जोन अध्यक्ष सूर्या नेताम , सरपंच हेमंत नेताम , सखाराम नेताम , अगस्त नेताम, कल्याण नेताम , कार्तिक दिवान , नितेश दिवान, सिद्ध निषाद , लीलाराम मंडावी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!