Uncategorized

वन्देमातरम परिवार, बोल बम सेवा समिति द्वारा द्वारा 75 वे अज्ञात शव को दी गई सद्गति

बोल बम सेवा समिति, वन्देमातरम परिवार कुरूद द्वारा ग्राम डांडेसरा से डाही जाने वाले मार्ग में पुलिया के पास मिले अज्ञात शव को कुरूद के हिन्दु मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कुरूद थाना की अनुमति एवं पुलिस स्टाप की मौजूदगी में किया गया, अज्ञात लाश को समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, बोल बम सेवा समिति एवं वन्देमातरम परिवार का यह 75 वाँ लवारिश शव है जिसे सद्गति प्रदान किया गया.
सद्गति देने वालों में समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, सह कोषाध्यक्ष भारत साहु, बोल बम सेवा समिति के सदस्यों में कृष्णा ढीमर, सीताराम, मनबोधी, राजा चन्द्राकर, रामायण ध्रुव, कमलेश, अमितेष ध्रुव, हरिकिशन दीवान, पुस्कर, शिव साहु, गोविन्दा, अमित कुमार, सहित पुलिस टीम मे ए एस आई नंद साहब, आरक्षक भागवत साहू के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!