सोंढुर और बाघ नदी में बढ़ा जल स्तर, ब्लाक मुख्यालय से कटे कई गांव
नगरी वनाचंल क्षेत्र में रात भर हुई बारिश से कई नदी- नाले उफान पर

धमतरी। जिले में मानसून की दस्तक के रूप ही बारिश की शुरुआत हो गई है। जिले के नगरी वनाचंल क्षेत्र में बीती रात्रि हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र के कुछ नदी नाले उफान पर आ गये है जिससे कुछ गांव कट गए है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरी सिहावा क्षेत्र में बीते रात भर वर्षा हुई है। जिससे सोंढुर और बाघ नदी में जल स्तर बढ़ गया है जिससे नदी उफान पर है। जिसके कारण रिसगांव क्षेत्र व टायगर रिजर्व क्षेत्र के कुछ गांवो का सम्पर्क मुख्यालय से टूट गया है। ऐसे में ग्रामीणों को अन्य मार्गो जैसे गरियाबंद, देवभोग, झरिया बाहरा जैसे लंबे मार्ग से होकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
”बीती रात्रि हुई बारिश से क्षेत्र के नदी नाले में पानी का स्तर बढ़ा है। जिससे कुछ गांवो से सीधे मुख्यालय तक पहुंच प्रभावित हुआ है। स्थित सामान्य व नियंत्रण में है। ÓÓ
प्रीति दुर्गम
एसडीएम नगरी


