Uncategorized

जिले में हुआ 82 प्रतिशत धान का उठाव, संग्रहण केन्द्रो में शेष है 4 लाख क्विंटल धान

22 लाख क्विंटल धान का करना था उठाव, 18 लाख क्विंटल का हो चुका है उठाव


धमतरी। धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात धान का उठाव, कस्टम मीलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो वर्तमान में जारी है। अब तक जिले के 82 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
जिला विपणन संघ धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार जारी सत्र में कस्टम मीलिंग के लिए कुल 225 राईस मिलरो ने पंजीयन कराया था जिसमें 221 मिलरों ने धान का उठाव किया है। 22 लाख क्विंटल धान का उठाव जिले से किया जाना था, जिसके विपरित अब तक 18 लाख क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। जिले के 4 संग्रहण केन्द्रो जंवरगांव, भाठागांव, चिटौद व भोयना में 4 लाख क्विंटल धान है। जिसे अगले 22 जून के आसपास तक उठाने का प्रयास किया जायेगा।ताकि कस्टम मीलिंग की प्रक्रिया में और तेजी आए। बता दे कि इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को मिलरों को भी फ्री सेल किया गया है। जिसके पश्चात मिलर उक्त धान को चावल बनाकर फ्री सेल कर सकेंगे। डीएमओ श्री राजपूत ने बताया कि जिले में कही भी धान खुले में नहीं पड़ा है। वर्तमान में संग्रहण केन्द्रो में रखा धान कैप कव्हर से ढका गया है। हमारे पास 250 रनिंग स्टेक अतिरिक्त है। मिलरों द्वारा कस्टम मीलिंग कार्य किया जा रहा है। अब तक 98 हजार क्विंटल चावल जमा हो चुका है। चूंकि चावल जमा करने की प्रक्रिया भारतीय खाद्य निगम व नागरिक आपूर्ति निगम में जगह मिलने के हिसाब से भी होती है।
धमतरी के मिलरो ने उठाव 5 जिलो से धान
बता दे कि धमतरी में राईस मिलो की अधिकता है व मिलिंग क्षमता में अधिक है। ऐसे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय मिलरों ने धमतरी के अतिरिक्त अन्य जिलो से भी धान का उठाव कर मिलिंग कार्य कर रहे है। इस बार धमतरी के मिलरों ने बीजापुर, मोहला-मानपुर, सुकमा, बस्तर, कोण्डागांव से धान का उठाव किया है।

” जिले से अब तक 82 प्रतिशत धान का उठाव मिलरों द्वारा किया जा चुका है। शेष धान का उठाव भी जल्द होगा। संग्रहण केन्द्रो में रखे धान कैप कव्हर से ढके गए है। खुले में धान होने की स्थिति नहीं है।ÓÓ
श्री राजपूत
डीएमओ धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!