Uncategorized

एसीबी के अधिकारी बनकर घर में घुसे तीन युवक, लुटे एक लेपटॉप व 8 मोबाईल

रुद्री थानान्तर्गत ग्राम सोरम में राजनीतिक व धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं पर लुट के आरोप

धमतरी। रुद्री थाना अन्तर्गत एक घर में एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी बनकर लूटपाट की वारदात की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। उक्त वारदात में आरोपी के रुप में दो संगठन के कार्यकर्ताओं के कुछ नाम लिये जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री अन्तर्गत ग्राम सोरम निवासी महावीर साहू ने थाने में धारा 319 (2), 331 (3), 308 (4), 351 (2), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज करवाया है कि तीन व्यक्ति उसके घर में 25 नवम्बर की शाम लगभग 4 बजे एंटी करप्शन के अधिकारी बनकर घुस आए और घर की तलाशी लेने लगे। इस दौरान उनसे जांच व कार्रवाई का वारंट मांगा गया तो आनाकानी किया गया जिससे उन्हें संदेश हुआ साथ ही शिकायतकर्ता के भाई को फोन पर सेटलमेंट करने कहा गया और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी गई। उक्त मामले के संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों में एक लेपटॉप, 8 मोबाईल फोन ले गये। फिलहाल रुद्री पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा घटना मे तीन आरोपी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!