Uncategorized

रामलला दर्शन हेतु भखारा से श्रध्दालु अयोध्या हुए रवाना

हरख जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


भखारा। रामलला दर्शन तीर्थ योजना अन्तर्गत अयोध्या धाम के लिए नगर पंचायत भखारा भठेली से बुधवार को चार वरिष्ठ नागरिक अयोध्या के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के इस दल को विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, चोवा राम ढीढी, कमलेश साहू ने तिलक लगाकरस्वागत सुखमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। विधायक प्रतिनिधि हरख जैन कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियोंको आध्यात्मिक सशक्तिकरण और राम भक्ति से जोडऩे का एक ऐतिहासिक प्रयास है जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूर दृष्टि और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। तीर्थ यात्रियों की विदाई और स्वागत के दौरान जय श्रीराम के नारे से नगरपंचायत गूँज उठा। अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए भखारा से पत्रकार टकेश्वर पुरी गोस्वामी, नागरिक गण खुबलाल साहू, श्याम लाल निषाद, फगवा राम साहू रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!