Uncategorized

एक जून से शुरू होगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष

कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी

तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदारों की लगाई ड्यूटी

धमतरी 29 मई 2025/ धमतरी में आगामी एक जून से जिला और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू होगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बी.एक्का को नोडल अधिकारी और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री कन्हैया लाल भोई को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-8 में स्थापित होने वाले इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07722-232249 है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संबंधित तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। धमतरी तहसील के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07722-240638, कुरूद का 07705-223381, भखारा का 96309-63635, मगरलोड का 89595-35346, नगरी का 07700-251398, कुकरेल का 98980-18731 और बेलरगांव तहसील का दूरभाष नंबर 93027-99980 है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!