Uncategorized

धमतरी पुलिस ऐक्शन मोड पर ,गुंडा बदमाशों की अब खैर नहीं,खंगाले जा रहे हैं रिकॉर्ड

इस सप्ताह में 3 सामाजिक गुंडा बदमाश एवं 3 जाहिरा निगरानी बदमाश सहित कुल 0 गुंडा बदमाशों का खोला गया निगरानी फाईल

एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुंडा, बदमाशों की नियमित चेकिंग करने का दिए गए है निर्देश

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिले में गुंडे बदमाश या असामाजिक किस्म के लोगों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।निर्देशों के परिपालन में अनु.अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारी नगरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था,जिसे पुलिस अधीक्षक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।जिसमें इस सप्ताह में 3 सामाजिक गुंडा बदमाश एवं 3 जाहिरा निगरानी गुंडा बदमाश सहित कुल 6 गुंडा बदमाशों का निगरानी फाईल खोला गया है।जाहिरा निगरानी गुंडा बदमाश गजेंद्र बांधे पिता प्रकाश बांधे 21 वर्ष जोधापुर,डाक बंगला वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली,दीपक साहू उर्फ़ बबलू साहू पिता संतुराम साहू 23 वर्ष, स्टेशन पारा धमतरी,हितेश्वर उर्फ़ प्रधान मरकाम पिता अंजोर सिंह मरकाम 23 वर्ष वार्ड नंबर 2 सार्वा सब्जी बाड़ी गली नगरी,सामाजिक गुंडा बदमाश गुंडा बदमाश साहिल गौली उर्फ मुण्डुल गौली पिता कृपाल गौली 19 वर्ष, रिसाईपारा धमतरी, गुंडा बदमाश धीरज बिसेन पिता स्व. नंदकुमार बिसेन 23 वर्ष जंगलपारा नगरी, राम सोनकर उर्फ ढोलू पिता स्वर्गीय जेठू राम सोनकर 26 वर्ष कारगिल चौक महिमा सागर वार्ड धमतरी शामिल है.धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे और भी गुंडा बदमाशों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। नागरिकों के साथ धमतरी पुलिस मित्र एवं सहयोगी की भूमिका में काम करेगी किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त एवं कठोर कार्यवाही किया जाएगा.धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे सभी गुंडा,बदमाशों को शांतिपूर्ण एवं समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाईश दिया जा रहा है ,जिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!