Uncategorized

हितेश महेश फाउन्डेशन के तत्वाधान मे ग्राम मेचका मे 25 फरवरी से 1 मार्च तक भगवान भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा पर विभिन्न कार्यक्रम

नगरी- नगरी ब्लाक के सोन्ढूर डैम पर स्थित श्री मुचकुन्द ऋषि के तपो स्थल पहाड जंगल व प्राकृतिक के हसीन नजारो के बीच डैम व ईको पार्क के पास साकरा निवासी हितेश महेश फाउन्डेशन गोल्ड डायमंड कारोबारी द्वारा महाकाल भगवान भोलेनाथ की 40 फीट मूर्ती निर्माण करवाया जा रहा है जिसका प्राण प्रतिष्ठा 25 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर किया जायेगा जिसकी तैय्यारी जोरो से चल रही है
बता दे नगरी ब्लाक का सोन्ढूर डैम व मुचकुन्द ऋषि आश्रम पूरे राज्य मे प्रसिद्ध है जहा वन विभाग द्वारा पर्यटक के तौर पर यहा ईको पार्क व सिचाई विभाग के रेस्ट हाऊस के साथ प्राकृतिक नजारे अपने आप मे ही पर्यटक व श्रद्धालुओ को अपने बीच खीच लाते थे जहा यहा उडीसा बस्तर व राज्य के कई जिले से धार्मिक आयोजन व राष्ट्रीय पर्व के साथ छुट्टियो मे यहा सैलानियो व श्रद्धालुओ का सैलाब उमड पडता है जिसे अब जिला प्रशासन द्वारा भी पर्यटक स्थल की घोषणा कर यहा डैम मे नौका विहार से लेकर होम गेस्ट हाउस व पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया जा रहा जिसकी देखरेख भी समिति द्वारा की जायेगी
इसी बीच इन सब के बीच साकरा के सिन्हा परिवार द्वारा भगवान भोलेनाथ का चालीस फीट का मूर्ती स्थापना किया जा रहा जो पूरे छत्तीसगढ ऐसे भगवान की प्रतिमा कही नही लगी जो श्रद्धालुओ के लिये व ग्रामीणो के एक एक बडी उपलब्धी है यह सब कर दिखाया एक भगवान महाकाल के भक्त हितेश सिन्हा ने जहा इस आयोजन को सफल बनाने के लिये बारह पाली मेचका के सदस्य ने बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैय्यार कर सहयोग कर रहे जहा इस कार्यक्रम को भव्य बनाने व ग्राम की सम्मान को और बढाने भी चर्चा किया गया जिसमे प्रमुख रूप से श्यामल साय ध्रुवा , नरेश माझी , श्रीधन सोम , रूपेश नाग , पंचू राम ओटी , कमलेश प्रजापति , फूलसिग ध्रुव, धर्मेन्द बिसेन , लकेश्वर साहू, विमला ध्रुवा , दानी राम नेताम , व काफी संख्या मे समिती के सदस्य थे
बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम केन्सल
वही बता दे की भगवान शंकर के मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम मे बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम की भी तैय्यारी चल रही थी और हर जगह बाबा बागेश्वर के आने की भी खबर लग गया था मगर कार्यक्रम के लिये समय नही मिल पाने के चलते बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को स्थगित किया गया

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!