Uncategorized

बारिश से भीषण गर्मी में मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

धमतरी। भीषण गर्मी के बीच आज सुबह से लोगो को गर्मी से राहत मिली। लू के थपेड़ो के बीच ठंडी हवाएं चलने लगी। आज अलसुबह से मौसम में बदलाव आया और बारिश होने लगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई। रुक रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञो के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखण्ड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्रे तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव के प्रदेश के कुछ क्षेत्रो में मंगलवाल देर शाम या रात में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रो में बिजली गिर सकती है। धमतरी के अतिरिक्त दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, गरियाबंद में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!