Uncategorized

चेट्रीचंड महोत्सव : झूलेलाल महिला मंडल द्वारा 108 झूलेलाल चालीहा , कथा आरती का आयोजन


धमतरी। धमतरी सिंधी समाज अपने इष्ट देवता साईं झूलेलाल जी के जन्म उत्सव को इस वर्ष भी महोत्सव के रूप में मना रहा है महोत्सव के तीसरे दिन झूलेलाल मंदिर कोष्टा पारा के बाजू सत्संग हॉल में झूलेलाल महिला मंडल द्वारा 108 झूलेलाल चालीसा, कथा ,आरती पल्लव का आयोजन किया गया, साथ ही महिला मंडल ने इस मर्तबा अपनी पारंपरिक नित्य सिंधी छेज का भी आयोजन सभा हॉल में किया,जिसमें समाज की महिलाओ ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर अपने पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में विद्या पंजवानी, शिखा नारवानी मीना भोजवानी, रीता धामेचा शीतल भोजवानी, आशा चावला ,भावना धामीचा, गीता पंजवानी, सुनीता पंजवानी, कांता नरवानी, निकिता नरवानी, शोभा भक्तानी, सुशीला चावला सहित समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रही।
आज भक्तिमयी प्रस्तुति व आनंद मेले का आयोजन
महोत्सव के चौथे दिन शहर के हरदिया साहू समाज प्रांगण में झुलण जो मेलो ( आनन्द मेलो ) का आयोजन किया गया है साथ ही लखनऊ के सुप्रसिद्ध विशाल ठक्कर द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी,शाम 6 बजे शहर के प्रथम नागरिक रामू जगदीश रोहरा समाज के संतों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुवात करेंगे, कार्यक्रम के साथ समाज के लिए लंगर की व्यवस्था भी पूज्य सिंधी पंचायत, झूलेलाल मंडल युवा विंग द्वारा की गई है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!