Uncategorized

दोस्तो के साथ नहाने गए युवक डूबा रुद्री बैराज में, मौत


धमतरी. धमतरी जिले के रुद्री बैराज में नहाने गए युवकों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज पानी के बहाव में एक युवक डूब गया, जिसे उसके साथियों ने तत्काल बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक को तुरंत ई-रिक्शा के माध्यम से धमतरी के श्री राम हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी रहा। करीब 4 से 6 घंटे तक चले उपचार के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विशाल कोसरे 21 वर्ष निवासी जोधपुर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जाती रही है कि तेज बहाव वाले स्थानों पर नहाने से बचें, इसके बावजूद ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!