Uncategorized

बेंगलुरु गए सेवानिवृत्त रेंजर चिंतामणी राव भोसले अपने 42साल के तोते की मृत्यु की खबर सुन तत्काल लौटे, नम आँखों से किया विधि विधान से अंतिम संस्कार

धमतरी- मराठा पारा निवासी, सेवानिवृत्त रेंजर चिंतामणी राव भोसले के घर मे पिछले 42साल से पालकर रखे तोता(मिट्ठू) का गुरुवार को मृत्यु हो गया,जिसका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ किया गया।
रिटायर्ड रेंजर श्री भोसले ने बताया कि जब वह नगरी में पदस्थ थे तब इस मिट्ठू को एक कुत्ता अपने मुंह में दबाकर लेकर भाग रहा था जिसे मैं छुड़वाया और उपचार कराया ठीक होने के बाद उसे परिवार के सदस्य के रूप में पाल कर रखा इसका हर साल परिवार के सभी सदस्य मिलकर जन्मदिन भी मानते रहे लेकिन आज 42 साल की उम्र के बाद उनकी मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल बन गया है ।उनका अंतिम संस्कार भी विधि विधान के साथ रुद्रेश्वर घाट के पास रुद्री में किया गया आपको बता दे की जब तोते की मृत्यु हुई तो उसकी जानकारी परिवार के लोगों ने बेंगलुरु गए चिंतामणि राव भोंसले को इसकी जानकारी दी गई उन्होंने तत्काल वापस धमतरी जाकर इनका अंतिम संस्कार किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!