योजना से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिल रही है-ज्योति हरख जैन
भखारा नगर पंचायत में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव संपन्न

भखारा-भठेली नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई।इस अवसर पर वार्ड पार्षद छबिलाल निर्मलकर एवं श्रीमती चांदनी साहू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर हितग्राहियों को चावल वितरण में अपना योगदान दिया। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना की जानकारी दी एवं शासन की जनकल्याणकारी सोच की सराहना की। इस अवसर पर सेल्समैन खोमन साहू,डोरी लाल माल सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि राज्य शासन की रजत जयंती चावल योजना से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिल रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

