Uncategorized

बोर खनन का शुभारंभ,वार्डवासियों ने नगर पंचायत ज्योति हरख जैन का जताया आभार

भखारा-नगर क्षेत्र में जल समस्या के समाधान हेतु बोर खनन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद डुमेंद्र गंगबेल, पूरन साहू राज मिस्त्री सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पूजा में सहभागिता कर कार्य के सफल क्रियान्वयन की कामना की।व्यवस्थापन वार्ड के निवासियों ने लंबे समय से चली आ रही अपनी प्रमुख आवश्यक मांग पूरी होने पर नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों का साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराना नगर पंचायत का निरंतर प्रयास है। उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने भी शीघ्र जल आपूर्ति की सुविधा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।वार्ड पार्षद डुमेंद्र गंगबेल ने अध्यक्ष सहित परिषद को स्वीकृति हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।बोर खनन कार्य से वार्ड क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!