Uncategorized

छग के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद धमतरी सिविल कोर्ट में हुई रूटीन जांच

धमतरी। राजनंदगांव कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर जारी सतर्कता के तहत गुरुवार को धमतरी सिविल कोर्ट परिसर में सामान्य और रूटीन जांच की गई। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की मौजूदगी में कोर्ट परिसर की नियमित जांच पड़ताल की गई। बताया गया कि धमतरी में यह केवल एहतियाती कदम है, किसी प्रकार की विशेष या आपात स्थिति नहीं है।न्यायालय का कामकाज रहा सामान्य जांच के दौरान कोर्ट परिसर में किसी तरह की असामान्य स्थिति नहीं बनी। न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।राजनांदगांव की घटना बना कारण
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजनांदगांव,बिलासपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे प्रदेश में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी क्रम में एहतियातन धमतरी सिविल कोर्ट में भी सामान्य सुरक्षा जांच कराई गई। जांच के दौरान कोर्ट परिसर से किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!