Uncategorized

सिंधी युवा सम्मेलन 11 जनवरी को , संत युधिष्ठिर लाल के हाथों ब्रोशर का हुआ विमोचन

रायपुर-भारतीय सिंधू सभा, छत्तीसगढ़ युवा शाखा द्बारा, प्रदेश स्तरीय, एक दिवसीय सिंधी युवा सम्मेलन स्थानीय विमतारा भवन में रविवार 11 जनवरी आयोजित किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिंधी युवा वर्ग और समाज को भाषा, संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से जोड़ना है और यह कार्यक्रम मुख्यतः तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसका प्रथम उद्घघाटन सत्र मुख्य अतिथि संत युधिष्ठिर लाल और विशेष अतिथि श्रीचंद सुंदरानी के सानिध्य में होगा,
द्वितीय चरण में बिलासपुर की, भारतीय सिंधू सभा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विनिता भावनानी का युवाओं को फोकस करते हुए, जिनका विषय – भाषा, संस्कृति, सभ्यता. तत्पश्चात् अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर अनूप मुंदड़ा का अपने व्यवसाय की सफलता के लिए बिजनेस टैक्निक पर व्याख्यान रहेगा और दोपहर लंच के पहले सीए चेतन तारवानी जीएसटी और टैक्सेशन विषय पर संबोधित करेंगे.कार्यक्रम के तृतीय और अंतिम चरण बिजनेस टाक शो के तहत, ऐसे उद्यमी, जिन्होंने अपने जीवन और व्यापार में अनेकों विषमताओं के बावजूद सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं, उनकी सफलता के विचारों को सुनने हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जिसे नेशनल ट्रेनर जेसी आंचल पंजवानी संचालित करेंगी. अंत में ओपन हाउस होगा, जिसके तहत श्रोता गण अपने प्रश्नों और शंकाओं का समाधान प्राप्त करेंगे. प्रोग्राम की तैयारी अंतिम चरण में है, आज इसके ब्रोशर का विमोचन सांई संत श्री युधिष्ठिर लाल जी के हाथों किया गया.इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सभी पंचायतों और युवाओं और प्रबुद्ध जनों की भागीदारी होगीउक्त कार्यक्रम में भारतीय सिन्धु सभा छत्तीसगढ़ युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष चेतन हिन्दूजा , महामंत्री विवेक तनवानी , उपाध्यक्ष सुमित रावलानी , मुकेश मखीजा , नरेन्द्र दासवानी, नवीन केशवानी, पंकज गंगवानी , मनीष आसवानी ,विशाल रामरख्यानी ,रिक्की गनवानी, दौलत वाधवानी , समेत युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!