Uncategorized

देवांगन समाज द्वारा परमेश्वरी जयंती पर कुरूद में निकली शोभायात्रा

देवांगन समाज की सामाजिक संरचना अन्य समाजों के लिए एक उदाहरण है - अजय चंद्राकर


कुरुद। देवांगन समाज द्वारा आराध्य देवी माँ परमेश्वरी की जयंती हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। चंडी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा और कलश यात्रा ने पूरे नगर का माहौल धर्ममय कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने सामाजिक भवन में आयोजित समारोह में शिरकत की, जहाँ उन्होंने समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा को मूलमंत्र बताया। पारंपरिक परिधानों में सजीं-धजीं महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध चल रही थीं। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामाजिक भवन पहुंची। सामाजिक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर ने देवांगन समाज की संगठनात्मक क्षमता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवांगन समाज की सामाजिक संरचना अन्य समाजों के लिए एक उदाहरण है। आज के दौर में युवाओं को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित न रहकर कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकें। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने भी समाज की महिलाओं और युवाओं की सक्रियता को सराहा। जयंती समारोह केवल रस्म अदायगी नहीं, बल्कि प्रतिभाओं के सम्मान का मंच भी बना। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों और महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वेदिका देवांगन, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, राज देवांगन, केएल देवांगन, प्रकाश, अजय, आनंद, संध्या, गगनदीप, बोधनलाल, रोमन, बादल, सोमन, अश्वानी, प्रहलाद, पुरुषोत्तम, गोरख, सत्यवान, भूषण, अक्षय, धीरज, रुपेश, द्वारिका, सुशील, ललित, नेतु, रामचंद, सुरेश, मनोहर, मदन, भरोसा, शोभा, दिनेश्वर, सरोज, डीपी देवांगन, भूपेंद्र, प्रदीप, बाबा, विद्या, इंदिरा, वेदिका, पालेश्वरी, आशा, टोमीन देवांगन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!