Uncategorized

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने लिया व्यासपीठ से आशीर्वाद


धमतरी। कन्हैयालाल साहू परिवार द्वारा आमा तालाब गौरव पथ पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी में भव्य भागवत कथा का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली, गणेश राम साहू अध्यक्ष साहू समाज धमतरी कमलेश साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर एवं ग्रामीण से आए भक्तजन सम्मिलित होकर भागवत कथा का आनंद लिए कथा के दौरान कथा वाचक हरिशरण वैष्णव ने कहा की श्रीमद् भागवत महापुराण का वर्णन किया। लेख राम साहू ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मानव जीवन को भक्ति के पद पर चलने के लिए प्रेरित करता है ऐसे आयोजन समाज एवं ग्रामीणों के द्वारा लगातार महीना भर से गांव-गांव करवाया जा रहा है जिससे पूरे धमतरी जिला भक्ति मय हो गया है ऐसे आयोजन से समाज में सद्भाव और आपसी एकता का भाव सुदृढ़ होता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!