जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद हेतु दानीराम व नीरजधर के बीच सीधी टक्कर
15 को होगा मतदान, फिर होगी मतगणना व परिणाम की घोषणा

धमतरी। अधिवक्ता संघ के चुनावी में नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए। अध्यक्ष पद के लिए दानीराम व नीरज के बीच सीधी टक्कर है। पांच दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दानीराम साहू एवं नीरज तिवारी आमने सामने है। उपाध्यक्ष पद पुरुष वर्ग में अजय कुंभकार एवं सचिन जाचक में सीधी टक्कर है। जबकि सहसचिव पद के लिए तल्लीनपुरी गोस्वामी व फलेश साहू एवं योगेश गोलछा में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। साथ ही कोषाध्यक्ष सिन्हा, नरोत्तम सिन्हा एवं संजय शुक्ला में मुकाबला होगा। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा अधिकारी पद हेतु परमानंद अग्रवाल एवं पीयुष देवांगन में सीधी टक्कर होगा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के तहत नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होते ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। और वे अपने अपने पक्ष में प्रचार भी शुरु कर दिये है। चुनाव पन्द्रह दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष क्रमांक तीन में होगा। जहां करीब 355 मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने अपना मत देगें। डाक मतपत्र नौ दिसंबर को दिया जाएगा। और दस को जमा लिया जाएगा। मतदान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित है। चुनाव अधिकारी अजीत साहू, मोहित देवांगन, अशोक बुधवानी, यशवंत कौशिक, गोपी कुर्रे एवं अजय सोनवानी है।
अधिवक्ता संघ चुनाव के तहत भीखम लाल सिन्हा निर्विरोध सचिव निर्वाचित हो गये है। इसी प्रकार महिला उपाध्यक्ष जानकी तिवारी एवं चुनकेश्वर नागेन्द्र ग्रंथपाल हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए है। साथ ही दिव्यांशु साहू, दीक्षा दीवान, जयप्रकाश झा, कपिल नारायण, कोमल थवाइत, त्रिभुवन प्रसाद ध्रुव, विनोद राजपुत आदि कार्यकारिणी पद हेतु निर्विरोध हो गये है।