Uncategorized

महिला समाज द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन


धमतरी। महिला समाज संस्था की अध्यक्षा हेमलता हिशीकर की अध्यक्षता में सदस्यों की उपस्थिति में एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 में संपन्न हुए सभी सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही आगामी 2026 नव वर्ष का आगाज़ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में एक उम्मीद और सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा के साथ किया गया। कार्यक्रम में आगामी नव वर्ष में किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में राजुला शाह, प्रभा रावत, कामिनी कौशिक, शकुतंला साहू, सुषमा नंदा, स्वाती बल्लाल, नीलू लुनावत, चंचल लूंकड, संतोष मिन्नी, ज्योति पारख, ज्योति लूनिया, जिग्ना मंगे, कनक शाह, प्रिया आठवानी, गायत्री साहू, मीनल गोलछा, मालती, भुवनेश्वरी आदि ने उपस्थिति दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!