Uncategorized

पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी — हरख जैन

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


भखारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत भखारा-भठेली के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं स्वच्छ-सुंदर नगर के निर्माण का संदेश देते हुए छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने का संकल्प है। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोडऩा एक सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने स्टेडियम परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोडऩे पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हरिकृष्ण पांवरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति हितेंद्र साहू, एल्डरमैन दीनू निर्मलकर, ठेकेदार संघ से रामकृष्ण नेताम, शिक्षा विभाग से श्रीमती उषा साहू, चिकित्सा विभाग के सहयोगी, सफाई दरोगा कमलेश साहू, चंद्रप्रकाश साहू, पूनेश्वर साहू सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण, स्वच्छता दीदियां एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!