सार्थक ग्रीन धमतरी ने खरतुली में चलाया एक जोड़ी कपड़ा अभियान
जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को वितरित किए नए एवं अच्छी स्थिति में उपयोग योग्य कपड़े

धमतरी। सार्थक ग्रीन धमतरी द्वारा ग्राम खरतुली में एक जोड़ी कपड़ा अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद श्रमिक एवं मजदूर परिवारों को नए तथा अच्छी स्थिति में उपयोग योग्य पुराने कपड़े वितरित किए गए। कपड़े पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। अभियान की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि इस पहल की शुरुआत वर्ष 2008 में 70 युवा बच्चों के समूह आल इज वेल टीम द्वारा की गई थी। छुट्टियों में धमतरी आने वाले ये बच्चे गांवों एवं जरूरतमंद बस्तियों में जाकर कपड़े, खिलौने और स्टेशनरी सामग्री वितरित करते रहे हैं। बच्चों द्वारा शुरू की गई इस पहल को अब सार्थक ग्रीन धमतरी आगे बढ़ा रहा है। अभियान के लिए कपड़े उपलब्ध कराने में राधा अग्रवाल, प्रभा रावत, अनु नंदा प्रिया पंजवानी,सूर्या लुंकड़, रीता लुंकड़, मंजू सुनील जैन (रायपुर), सुधा अग्रवाल, सुशीला लोढा (भिलाई), कांता लुंकड़, मधु कलवानी (बनापुरा, होशंगाबाद), हर्षिता लुंकड़, श्रद्धा लुंकड़, सुधा भंसाली (रायपुर), नेहा गोयल, शुचि लुनिया (रायपुर), इंदिरा जैन (भिलाई), नेहा लोढा, श्वेता लोढा, अंजु लोढा, वंदना मिराणी, वर्षा खंडेलवाल, पायल खंडेलवाल, संध्या लोढा (रायपुर), कुलेश्वर पटेल, पूजा लूनिया, नीता लोढा, रिंकी लुंकड़, अनुराग श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव (कांकेर), स्वर्णा राजेश दीवान सहित अनेक लोगों का सहयोग मिला। खरतुली में अभियान को सफल बनाने में राजा साहू, नीतू पटेल, संगीता साहू, दुर्गा यादव, रिजवान अली एवं चुनेश्वर साहू का सक्रिय सहयोग रहा।


