Uncategorized

किसी ने राम, किसी ने खाटू श्याम का रुप धारण कर खेला मैत्री विहार में गरबा

नवरात्र के तीसरे दिन की ड्रेस और कलर कोड में गरबा, हेमलता बनी मुख्य अतिथि

धमतरी । धमतरी के मैत्री विहार कालोनी की महिलाए गरबा महोत्सव का आयोजन कर रही है। जिसके तीसरे दिन मैत्री विहार मे अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा पहुँची.

हेमलता शर्मा ने कहा कि नवरात्र वैसे तो माता दुर्गा की उपासना का पर्व है लेकिन, मैत्री विहार में तो राम, श्याम, खाटू श्याम के भी आज दर्शन हो गए, इतना आनंद इतना उत्साह से भरे कार्यक्रम के लिए हेमलता शर्मा ने पँ राजेश शर्मा और महिला मैत्री समिति को शुभकामनाएं दी। हेमलता शर्मा ने कहा कि रोजाना अलग-अलग थीम पर ड्रेस कोड रखा गया है। जिसके आधार पर प्रतिभागी विभिन्न प्रकार के रुप धारण कर आकर्षक गरबा कर मां दुर्गा को प्रसन्न करने जुटे हुए है। नवरात्र माता की भक्ति पर्व है। नवरात्र नारी शक्ति का प्रतिक है।

इस पावन पर्व पर मैत्री विहार में गरबा पर्व की खुशियां व उमंग को कई गुणा बढ़ा रहे है। भक्ति पूर्ण माहौल में मातृशक्तियां गरबा की प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृतिक व परम्पराओं को मजबूत कर रही है। साथ ही सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था जाहिर कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!