Uncategorized

किसानों के प्रति अपमानजनक बयान पर भाजपा ने की कड़ी निंदा, की माफी माँगने की मांग

भाजपा ने ली प्रेसवार्ता,की गई भूपेश बघेल के बयान की कड़ी निंदा

भाजपा किसान मोर्चा जिला धमतरी द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय मे प्रेसवार्ता ली गई. इसलिए दौरान भाजपाइयों ने कहा कि भूपेश बघेल के उस बयान की कड़ी निंदा की जाती है, जिसमें उन्होंने धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र, जो कि तपस्वी देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, वहां के भोले-भाले किसानों पर नशा संबंधित उत्पादों की खेती करने का आरोप लगाया है। यह बयान न केवल असत्य एवं भ्रामक है, बल्कि क्षेत्र के मेहनतकश अन्नदाताओं का घोर अपमान भी है।
भाजपा किसान मोर्चा यह स्पष्ट करना चाहता है कि धमतरी जिले की पहचान “धनहा धमतरी” के रूप में है, जहां किसान मुख्यतः धान, चना, गेहूं, मक्का, सरसों, गन्ना, फल ,फूल सब्जी सहित दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करते हैं। यहां के किसान अपनी मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार के निराधार आरोप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
ज्ञात हो की कॉंग्रेस के शासन काल मे मे पूरे प्रदेश मे हिंसा भ्रष्टाचार नशाखोरी घूसखोरी कमीशन के अनेक मामले सामने आयें जिसमे कई नेता एवं मंत्री जाँच का सामना कर रहे हैं, उनपे प्रकरण चल रहा हैँ या जेल मे हैं।आयुक्त भू राजस्व छत्तीसगढ़ शाषन द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार कलेक्टर जिला धमतरी अबिनाश मिश्रा के द्वारा कृषि राजस्व उद्यानिकी एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जिले भर का वृस्तृत सर्वेक्षण एवं निरक्षण कर समीक्षा पश्चात सभी विकासखंड धमतरी कुरुद नगरी एवं मगरलोड के सर्वे रिपोर्ट मे कहीं भी अफीम की अवैध खेती नहीं पाया जानें का उल्लेख किया हैँ।
अतः धमतरी भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री से मांग करता है कि वे अपने इस शर्मनाक बयान पर बिना किसी तथ्य एवं प्रमाण के किसानों की छवि धूमिल करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अन्यथा, किसान समाज के सम्मान की रक्षा हेतु आगे उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रेसवार्ता क़े दौरान इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस महापौर रामू रोहरा जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित राकेश साहू रोहिताश मिश्रा भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा उमेश साहू पवन गजपाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!