Uncategorized

भखारा-भठेली नगर पंचायत में पेयजल योजना को मिली 14.08 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों का परिणाम नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन ने जताया आभार


भखारा. भखारा-भठेली नगर पंचायत, जिला धमतरी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बड़ी सौगात दी गई है। शासन ने जल प्रदाय योजना उन्नयन कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 14 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार यह राशि पूंजीगत मद के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। योजना के तहत पम्प हाउस निर्माण, आवश्यक तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप कार्य, गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने जैसे निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही निविदा प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य शासन के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के अथक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। उनके निरंतर प्रयासों से ही नगर को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। इस अवसर पर भखारा-भठेली नगर पंचायत के नागरिकों ने विधायक अजय चंद्राकर के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से नगर में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!