Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया ग्राम मोखा में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण


धमतरी। ग्राम पंचायत मड़ाईभाठा अंतर्गत ग्राम मोखा में नव-निर्मित भव्य आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक साख सहकारी समिति कुर्रा-बागतराई के मुरारी यदु ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सार्वा,अमन राव (अध्यक्ष भाजपा मंडल रावां, धमतरी), महेश राम यदु , बिसौहा राम साहू, देहुती साहू , परमेश्वर साहू, शांतनु राव शिंदे, रेवा राम साहू, घनश्याम देवांगन एवं लिलेश्वरी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रामू रोहरा ने विस्तृत रूप से कहा कि आंगनबाड़ी भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। यहां से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और संस्कार मिलते हैं, जो उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!