Uncategorized

भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी ने पं. राजेश शर्मा का अभिनंदन कर किया स्वागत


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदान किए जाने के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा का स्वागत व अभिनंदन पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस द्वारा करते हुए श्री शर्मा से आशा व्यक्त की सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए विषयों को निरंतर उनके द्वारा सार्वजनिक धरातल पर कार्य रूप में परिणित किया जाने का लाभ निश्चित ही पार्टी परिवार को प्राप्त होगा , राजेश शर्मा द्वारा भी सभी को विश्वास दिलाया गया कि वह पूरे समर्पित भाव से पार्टी के रीति-नीति को आगे बढ़ाने के लिए कर्तव्य बद्ध रहेंगे। स्वागत व अभिनंदन करने वालों में महामंत्रीद्वय महेंद्र पंडित एवं राकेश साहू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल है जिला भाजपा कार्यालय में इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, ठाकुर शशि पवार, चेतन हिंदूजा, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, संयुक्त अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!