Uncategorized

साय सरकार ने धान का कटोरा के रुप में पहचाने जाने वाले छग को अफीम का कटोरा बना दिया है :- तारिणी चंद्राकर


धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने इसे भाजपा नेताओं के संरक्षण में अफीम की खेती फल-फूल रही। आज पूरा प्रदेश सहित धमतरी जिला नशे की गिरफ्त मे फंसता जा रहा है. युवा वर्ग प्रतिबंधित नशीले पदार्थ का सेवन कर चाकू-बाजी, हत्या, चोरी-डकैती सहित महिला उत्पीडऩ जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दे रही हैं. प्रदेश में भाजपा की रिमोट कंट्रोल से चलने वाली विष्णु देव साय सरकार ने धान के कटोरा के रूप में पहचान रखने वाली प्रदेश को अफीम की कटोरा के रूप में पहचान देकर एक अलग कीर्तिमान बनाया है. अंतर्राष्ट्रीय नियम के अनुसार अफीम की उपज एवं सेवन करना नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध माना गया है. आज प्रदेश के दुर्ग, बलरामपुर, रायगढ़ जिलों में बड़ी मात्रा अफीम की खेती पकड़ी गईं है जिसमें भाजपा नेताओं का संरक्षण का होने का मामला सामने आया है।धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र मे भी अफीम खेती की आंशका है। लेकिन जिला प्रशासन सत्ता मे काबिज भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कागजी सर्वे करते हुए पूरे जिले में कहीं भी अफीम की खेती नही होने की दावे कर रहीं है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!