महापौर ने किया बढ़ता भारत, बदलता भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां प्रदर्शित
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं-रामू रोहरा

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा आयोजित बढ़ता भारत, बदलता भारत विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में इंडोर स्टेडियम, आमातालाब रोड धमतरी में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकास कार्यों को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है।प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और देश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन को सरकार की उपलब्धियों और विकास यात्रा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए देश को विकास के नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम की संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष कुरूद ज्योति चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में देश की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत की गई है, जिससे आम नागरिक लाभान्वित होंगे।उद्घाटन के पश्चात महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित जानकारी का निरीक्षण किया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की.
कार्यक्रम में पूर्व महापौर अर्चना चौबे, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, पार्षद कुलेश सोनी, गजेंद्र कंवर, राकेश चंदवानी, चंद्रभागा साहू, आशा लोधी, कविता चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर विजय यदु, विजय साहू, मिश्री पटेल, विनय जैन, बीथिका बिश्वास, हेमलता शर्मा, रेशमा शेख, गौरव मगर, नीतू त्रिवेदी, दीप्ति जाधव, देवेंद्र ध्रुवंशी, सीमा चौबे, धनेश्वरी निर्मलकर, भागवत यादव, नंदू लोधी, अतुल साहू, राजेश त्रिपाठी, मनोज साहू, लुकेश ठाकुर, भारत सोनी, विनोद राव, मिथलेश सिन्हा, विशाल त्रिवेदी, शुभांक मिश्रा, वीरेंद्र साहू, ओमेश यादव, जितेश सिन्हा, सुभाष चंद्राकर, आयुष दीवान, पूजा यादव, कल्पना शर्मा, राघवेंद्र साहू, आकाश भोजवानी, अर्पित बैसवाड़ा, युगेश्वर सिन्हा, सोहन धीवर, प्रतीक महावर, अभिषेक जाधव, प्रांजल शर्मा, प्रसून तिवारी, प्रकाश लहरे, लेखराम नेताम, भारत नेताम एवं अजय नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय ज्योति चंद्राकर, अविनाश दुबे एवं गौरव मगर द्वारा किया गया। प्रदर्शनी 18 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों का अवलोकन कर सकेंगे।