Uncategorized

सिहावा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर एनएसयूआई का धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम

क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यदि प्रशासन शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन आगामी दिनों में और व्यापक आंदोलन को बाध्य होगा-राजा देवांगन

सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं किसानों के मुद्दों को लेकर आज एन एस यू आई सिहावा विधानसभा द्वारा सिहावा चौक में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, किसान एवं आम नागरिक शामिल हुए और शासन-प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अरविन्द यादव (विधानसभा अध्यक्ष,सिहावा) ने किया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने क्षेत्र की पांच प्रमुख मांगों को शासन के समक्ष रखा, जिनमें जर्जर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, किसानों को समय पर खाद एवं कृषि सामग्री उपलब्ध कराना, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाना शामिल है।
एन एस यू आई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यदि प्रशासन शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन आगामी दिनों में और व्यापक आंदोलन करेगा।वरिष्ठ नेताओं राजू सोम, अंजोर निषाद, मनोज साक्षी, संत मरकाम, सोनू चौहान, आसिफ खान एवं अनवर रजा ने भी सभा को संबोधित करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को जारी रखने का आह्वान किया।
साथ ही कार्यक्रम को पारसमणी साहू (प्रदेश सचिव, चैतन्य साहू (विधानसभा उपाध्यक्ष, सिहावा), विवेक बंजारे (चेयरमैन, धमतरी), फैसल खान (ब्लॉक अध्यक्ष, नगरी), राकेश नेताम (शहर अध्यक्ष, नगरी) सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन अरविन्द यादव (विधानसभा अध्यक्ष, सिहावा) द्वारा किया गया।अंत में संगठन की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई तथा चेतावनी दी गई कि जनहित की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पी डब्लू डी के अधिकारियो ने आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर जर्जर सड़क का मरम्मत हो जायेगा उसके बाद एनएसयूआई ने लगभग 45 मिनट बाद चक्काजम से उठे.
कार्यक्रम में लोकेश्वर साहू, वेंकट देवांगन, भावेश चंदनिया, लक्ष्य बंजारे, लक्ष्य तिवारी, जय प्रकाश साहू, भानेन्द्र साहू, तेजवान मरकाम, कुणाल यादव, दशरथ प्रजापति ,सुदीप सिन्हा ,गौरव दास ,यश चंद्राकर ,जगेंद्र साहू ,त्रिभुवन मंडावी रोशन वन्दे एवं गुंजन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!