Uncategorized

आईजी आरिफ एच शेख के आदेश पर चार प्रधान आरक्षकों को मिली पदोन्नति, बने एएसआई

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पर स्टार लगाकर दी बधाई

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच शेख के आदेशानुसार चार प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति मिली है। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने पद्दोन्नत हुए चार प्रधान आरक्षक को स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक विरेन्द्र बैस,उत्तम निषाद, श्याम सिंह सोरी, डोमार सिंह ध्रुव शामिल है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,एसडीओपी. धमतरी के.के.वाजपेयी,एसडीओ. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल,उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मणिशंकर चंद्रा,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,सुश्री नेहा पवार,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा, थाना प्रभारी धमतरी निरी.ब्रिजेश तिवारी,अर्जुनी प्रभारी निरी.राजेश मरई, रुद्री प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!