ग्राम पोटियाडीह में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना को बढ़ावा देने का दिया संदेश

धमतरी। धमतरी विधाय श्री ओंकार साहू ग्राम पोटियाडीह में नवज्योति विंध्यवासिनी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कबड्डी हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती शिवबती जांगड़े (सरपंच ग्राम पंचा. पोटियाडीह) शिशुपाल जांगड़े (अध्यक्ष-ग्राम विकास पोटि.). प्रेमलाल सोनवानी (संचिव-ग्राम विकास पोटि.)
राजिवगिरी गोस्वामी (उपसरपंच ग्राम पंचा. पोटि तेजप्रताप साहू (पंच), नारेन्द्र का केरिहा रामेश्वर सिन्हा, डी.आर. साहू,मनीष कुमार साहू, चन्द्रहास ठेकेदार, श्री पिन्टु देवांगन, श्री आत्माराम उपस्थित रहे।