Uncategorized

एनएसएस शिविर के तहत ग्राम डाभा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

धमतरी 5 जनवरी 2026/- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहदी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के तहत रविवार को पशुधन विकास विभाग के सौजन्य से ग्राम डाभा मे एक दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया! शिविर के दौरान लोगों और स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया!इस दौरान स्वयंसेवको को पशु चिकित्सकों के द्वारा पशुओं में होने वाले रोगों की पहचान टीकाकरण बधियाकरण करके दिखाया गया!विभाग द्वारा पशु उपचार 35 दवाई वितरण 42 कृमिनाशक दवापान 55 जूं किलनी दवा छिड़काव 58 बधियाकरण 12 गर्भपरीक्षण 04, लाभांवित ग्राम 01 लाभांवित कृषक 35 रहा!बौद्धिक परिचर्चा के दौरान खिलेश्वर साहू द्वारा बच्चों को पशु स्वास्थ्य पशु संवर्धन पशुओं की नस्ल सुधार समय-समय पर टीकाकरण के बारे में विस्तार से समझाया गया! श्री डेमन साहू द्वारा मोबाइल वेटनरी यूनिट के कार्यों के बारे में बताया गया!शिविर सफल बनाने मे विभाग से खिलेश्वर साहू सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मोबाईल यूनिट से डेमन साहू,वेदराम साहू,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री साहू सर, बी एल नेताम सर,कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता पुरषोत्तम यादव,दिलीप यादव,कोटवार सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणों का योगदान रहा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!