कल होगा धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव, मतदान फिर गिनती के बाद होगी परिणाम की घोषणा
दो पैनल केमिस्ट विकास पैनल व केमिस्ट एकता पैनल के बीच होगा मुकाबला
केमिस्ट विकास पैनल से राजेश साहू, राकेश साहू, दिनेश डे व केमिस्ट एकता पैनल निर्मल साहू, सतराम वाशानी व राजेश शर्मा है प्रत्याशी

धमतरी। धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव 2 अगस्त को होगा। दो पैनल के बीच तीन पदों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला होगा। केमिस्ट विकास पैनल से अध्यक्ष पद हेतु वर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू पुन: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी है। वहीं सचिव पद हेतु राकेश साहू व कोषाध्यक्ष पद हेतु दिनेश डे प्रत्याशी है। वहीं केमिस्ट एकता पैनल से निर्मल साहू अध्यक्ष पद, सतराम वाशानी सचिव पद व राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष हेतु प्रत्याशी है। संघ के कुल 447 मतदाता है। यह चुनाव 3 वर्षीय कार्यकाल 2026 से 2029 तक के लिए हो रहा है। चुनाव पादर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराने मुख्य चुनाव अधिकारी इंदुकुमार हिन्दूजा व सहायक चुनाव अधिकारी भावेश बाजपेयी, रुपेन्द्र साहू, आशीष जैन, योगेश गुप्ता बनाये गये है। जिनके द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। 2 अगस्त को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके पश्चात रात में मतो की गिनती कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव स्थल सिहावा रोड स्थित शांतिवाटिका में सम्पन्न होगी।