Uncategorized

युवा, ऊर्जावान, तेजतर्रार व सक्रिय नेता को धमतरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने की हो रही मांग

राजीव भवन धमतरी में व अनेक कार्यक्रम मुख्यालय में आयोजित होने के कारण धमतरी विधानसभा से हो सकता है जिलाध्यक्ष

बागी पारिवारिक बैकग्राउंड वाले किसी भी नेता को जिलाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद न दिए जाने की निष्ठावान कांग्रेसी कर रहे मांग

धमतरी। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में कांग्रेस जिलाध्यक्षो का चयन भी होगा जिसके तहत धमतरी जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान भी जल्द हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि बिहारी विधानसभा चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। अब आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के धमतरी आगमन के बाद नये जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की चर्चा है।
बता दे कि पूर्व में प्रभारी रेहाना चिश्ती धमतरी पहुंची और कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे। जिसमें दर्जन भर से अधिक नेताओं ने दावेदारी की जिनमें कुछ नामों को शार्ट लिस्ट कर हाईकमान को भेजा गया है अब इन्ही में से किसी एक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसी बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में अपने नये जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चा व मांग की दौर जारी है। कार्यकर्ता युवा, उर्जावान, तेजतर्रार व सक्रिय नेता को अपने जिलाध्यक्ष बनाना चाह रहे है। इसके अतिरिक्त ऐसे किसी नेता जो स्वयं बागी हो व जिनका पारिवारिक बैकग्राउंड बागी हो उन्हें जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद न दिए जाने की मांग पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता कर रहे है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि ऐसे किसी नेता य नेत्री को जिलाध्यक्ष बनाए जाता है तो पार्टी कमजोर हो सकती है। और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के निष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। कार्यकर्ता का एक वर्ग ने यह भी मांग कर रहे है कि जिलाध्यक्ष ऐसे किसी नेता को न बनाए जाये जो पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके है या कांग्रेस शासन काल में किसी पद पर मनोनीत रहे हो या फिर जिला पंचायत के सदस्य हो क्योंकि इस बार जिलाध्यक्ष नये व योग्य नेता को बनाने की मांग इनके द्वारा की जा रही है। कांग्रेस में पिछले काफी समय से एक व्यक्ति एक पद को भी तवज्जो दिया जा रहा है। ऐसे में जो वर्तमान में निर्वाचित जनप्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद हो। उन्हें भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त रखा जाए ताकि जिलाध्यक्ष अपना पूरा समय संगठन की सक्रियता व मजबूती पर दे सकें। कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी मांग कि जा रही है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष धमतरी विधानसभा से ही होना चाहिए। क्योंकि राजीव भवन धमतरी शहर में स्थित है जिला मुख्यालय में आए दिन कांग्रेस संगठन द्वारा विविध आयोजन कराये जाते है ऐसे में जिलाध्यक्ष की उपलब्धता हर कार्यक्रम में हो सकें। खैर वर्तमान में तो कुछ दावेदारों के नामों की चर्चा जोर से हो रही है लेकिन यह तो वक्त ही बतायेगा कि कांग्रेस आला कमान किस नेता को जिलाध्यक्ष के लिए योग्य समझती है?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!