Uncategorized

मनोरंजन और सेवा का संगम, इनरव्हील कार्निवाल

नो प्लास्टिक से लेकर हेल्थ अवेयरनेस तक कार्निवाल रहा खास


धमतरी। इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा अग्रसेन भवन में भव्य इनरव्हील कार्निवाल का आयोजन किया गया। फूड, गेम्स और शॉपिंग स्टॉल्स आकर्षण का केन्द्र रहा। कार्निवाल में स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स, मनोरंजक गेम्स और आकर्षक शॉपिंग स्टॉल्स ने जनता का मन मोह लिया। हाउजी गेम मुख्य आकर्षण रहा, जहाँ विजेताओं को चाँदी के सिक्कों सहित अनेक उपहार प्रदान किए गए। सेवा और जनजागरूकता से जुड़े प्रोजेक्ट्स बच्चों व सदस्यों ने प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। बच्चों ने कचरे से उपयोगी वस्तुएँ बनाकर प्रदर्शनी लगाई। डॉ. आकांक्षा ने सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस पर चर्चा की। बैनर-पोस्टर व स्टॉल्स के माध्यम से क्लब की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया गया। शिक्षकों का सम्मान किया गया। उक्त कार्निवाल में प्रिया पंजवानी, हेमल दोशी, मोना जैन, पायल गोयल, बीजल मेहता, पिंकी खंडेलवाल, सुधा शर्मा, दिशा महावर, वंदना जैन एवं तारा झंवर प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल और सचिव श्रीमती नेहा लाठ का विशेष योगदान रहा। जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!