Uncategorized

शारदीय नवरात्र पर रंजना डीपेन्द्र साहू ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

धमतरी- शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था, शक्ति उपासना और नारी शक्ति के सम्मान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।‌ श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मां दुर्गा की उपासना हमें जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना साहस और धैर्य के साथ करने की प्रेरणा देती है। माता के विभिन्न स्वरूप शक्ति, करुणा, ममता, ज्ञान और साहस के प्रतीक हैं, जो मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शायदीय नवरात्र केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना, जसगीत, देवी जागरण और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित होता है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
श्रीमती साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शक्ति की उपासना का विशेष महत्व है। मां दुर्गा का स्वरूप हमें अन्याय और बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने तथा सत्य एवं धर्म की रक्षा करने का संदेश देता है। नवरात्र हमें अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक विचारों, अच्छे आचरण और सेवा भाव को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने तथा सामाजिक सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त धमतरी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ पर बनी रहे। प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!