जिले में हुए कई सड़क दुर्घटनाए,एक की मौत, 6 घायल
श्यामतराई नेशनल हाईवे के पास कार के ऊपर चढ़ा पिकअप

धमतरी।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हुए हादसों में कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार के चलते दो जगहों पर बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार पिकअप की भी टक्कर हुई है, कार में पिकअप के सामने का टायर कार के ड्राइवर सीट की ओर चढ़ गया, कार में बैठे सवार को हल्की-फुलकी चोट आई लेकिन कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं एक ट्रेलर ने बाइक सवार लोगों को चपेट में ले लिया,जिससे एक की मौत हो गई इधर गंगरेल बांध घूमने आए युवकों की बाइक आमने-सामने टक्कर हुई जिसमें 4 लोग घायल होगा गए, सभी घटनाओं में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी शिफ्ट कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना के पास एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्राम कचना निवासी भरत चक्रधारी अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था।इसी दौरान ग्राम पुरैना के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर बताया जा रहा है की गंगरेल बांध घूमने आए युवकों की बाइक दो जगहों पर आमने-सामने टक्कर हुई जिससे चार लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए 112 की सहायता से और वरदान परामर्श एम्बुलेंस सेवा से अस्पताल पहुँचाया गया।अन्य घटना में अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामतराई के पास नेशनल हाईवे में कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।बताया जा रहा है पिकअप जगदलपुर की ओर से धमतरी की ओर आ रहा था तभी पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए जगदलपुर की ओर जा रही कार के ऊपर चढ़ गया,जिसमें पिकअप का सामने का टायर कार के ड्राइवर सीट पर चढ़ गया हालांकि इस घटना में कार में सवार लोग बाल बाल बच गए लेकिन कार और पिकअप का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अर्जुनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।