Uncategorized

आंगनबाड़ी केंद्रों और लइका घर में बच्चों को वितरित की गई पानी की बोतलें

यूथ प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन धमतरी का आयोजन


धमतरी। ग्रामीण अंचल के बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं दो, लइका घर, कांटाकुर्रीडीह तथा जरहाखार के बच्चों को उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। ग्रामीण अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर, ग्रामीण सचिव टार्जन दास मानिकपुरी, साहू समाज अध्यक्ष अशोक साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष मंडावी, लक्ष्मी चंद्राकर, सहायिका शैल बाई, गौरी बाई, लैलू बाई, आशा, ज्योति, हेमा देवदास और टिकेश्वरी साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर यूथ प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन के रोशन सिन्हा, राममिलन साहू, डॉ. भूपेंद्र साहू, शैलेंद्र नाग, राज सोनवानी, हेमलाल साहू, भूपेंद्र निर्मलकर, प्रदीप पाड़े और दादू सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन यूथ प्रेस वेलफेयर फाउंडेशन धमतरी व स्वर्गीय महेश सिन्हा की स्मृति में हितेश सिन्हा के सहयोग से आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!