Uncategorized

तेजी से बढ़ रही डायबिटीज के मरीजों की संख्या

छोटे बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग तक आ रहे डायबिटीज की चपेट में

खराब जीवन शैली तनाव, मोटापा, वर्कआउट नहीं करने आदि से बढ़ रहे मरीज
धमतरी। भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इनमें कुछ बीमारी ऐसी है जिनके चपेट में एक बार आ जाये तो जीवन पर्यन्त उससे निकल नहीं पाते है. ऐसी ही एक बीमारी है मधुमेह (डायबिटीज) यह बीमारी तुरंत नुकसान नहीं दिखाती लेकिन लांगटर्म में इसके घातक प्रभाव हमारे जीवन व शरीर पर होता है। पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल सहित जिले के निजी अस्पतालों में भी लगातार डायबिटीज के नये मरीजों की पहचान हो रही है। डायबिटीज के संबंध में विशेषज्ञों व चिकित्सकों का मानना है कि खराब जीवनशैली, तनाव, मोटापा और बिना वर्कआउट आदि के कारणों से डायबिटीज मरीजों की संख्या तेजी बढ़ी है। इसके अतिरिक्त किसी बीमारी में दवाईयों के सेवन से भी कई मधुमेह की चपेट में आ जाते है। डाक्टरों के अनुसार मधुमेह दो प्रकार के होते है एक टाईप 1 दूसरा हाईप 2। टाईप 1 के मरीजों को इंसुलिन लेने की आवश्यकता होती है। जबकि टाईप 2 मरीजों में दवाईयों से ही इंसुलिन को सामान्य रखा जाता है।


देश में 8 करोड़, प्रदेश में 30 लाख मरीज
रिसर्च सोसायटी फार द स्टडी आफ डायबिटीज (आरएसएसडीआई) के अनुसार पूरे देश में 2021 के आंकलन के अनुसार लगभग 8 करोड़ से अधिक मधुमेह के मरीज है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में 30 लाख मरीज है। इनमें बच्चे भी मधुमेह से पीडि़त है। इस प्रकार कहा जा सकता है छत्तीसगढ़ व धमतरी जिले में भी तेजी से डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बता दे कि देश भर में डायबिटीज मरीजों की कुल संख्या में छत्तीसगढ़ के लगभग 3 प्रतिशत मरीज है। धमतरी जिले में भी हजारों की संख्या डायबिटीज के मरीज है।
कोविड के बाद बढ़े डायबिटीज के मरीज, सामने आये नये लक्षण
पहले माना जाता था कि डायबिटीज बीमारी सिर्फ स्थायी ही होता है। एक बार यदि मरीज को डायबिटीज हो जाये तो वह ठीक नहीं हो सकता। लेकिन कोरोना काल के बाद से डायबिटीज के कुछ नये लक्षण भी सामने आये है। आरएसएसडीआई के अनुसार कई कोविड मरीज ठीक होने के बाद मधुमेह से पीडि़त हो गये, लेकिन कुछ महीनों के उपचार के बाद वे ठीक भी हो गये है। वहीं एक रिसर्च में पाया गया है कि यदि शुरुवाती दौर में डायबिटीज का सही उपचार किया जाये तो उसे ठीक भी किया जा सकता है।
लोगों को जागरुक करने व डायबिटीज नियंत्रण हेतु विशेष अभियान की है आवश्यकत
उल्लेखनीय है कि लगातार बढ़ते डायबिटीज हाईपरटेशन तनाव के मरीजों की संख्या को देखते हुए एक विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है। पूर्व में एक अभियान चलाने पर विचार किया गया था। जिसके तहत घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर लोगों की जांच करने, जांच के लिए प्रशिक्षण व उपकरण का वितरण करने, प्रत्येक व्यक्ति की जांच के बाद विस्तृत डाटा तैयार करने, उसके बाद मरीजों के नियमित जांच उपचार की व्यवस्था करने पर विचार किया गया था। लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं आ पाई। ऐसे ही योजना की आवश्यकता वर्तमान में महसूस की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!