नगरी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीरांगना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 6 स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर सर्व आदिवासी समाज एवं नगरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधि, समाजजन एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा समाज और देशहित में दिए गए अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
इसके पश्चात सभी उपस्थितजन शहीद स्मारक पहुंचे, जहां नगरी नगर के शहीद जवानों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 13 स्थित गुड़ियारी तालाब के पास सर्व आदिवासी समाज भवन में आयोजित सभा में सभी शामिल हुए।
सभा के दौरान सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष उमेश देव ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के समक्ष सामुदायिक भवन में बोर खनन, शौचालय निर्माण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग रखी। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण एवं बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की। इस घोषणा पर सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव,आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव,हल्बा समाज तहसील अध्यक्ष लाल देव गोंडवाना समाज तहसील नगरी अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव हल्बा समाज नगरी नगर अध्यक्ष हृदय नाग ध्रुव गोंड़ समाज नगरी नगर अध्यक्ष कैलाश मरई, नगर पंचायत नगरी के पार्षद अश्वनी निषाद शंकर लाल देव अलका साव टुकेश्वरी साहू यशकरन पटेल निक्की गुप्ता अंबिका ध्रुव जनपद सदस्य शशि ध्रुव पुष्पा देवी मंडावी फुलेश्वरी नेताम, भानेंद्र ठाकुर ठाकुर उत्तम नेताम, सुरेश ध्रुव, माखन ध्रुव नरेश छेदैहा नेमीचंद देव,उदय मरकाम,दुल सिंह ध्रुव,जोहन नेताम, पुरन नेताम राकेश नेताम,उमाशंकर ध्रुव, विष्णु भास्कर, संतोष गंगेश जितेंद्र ध्रुव भांवत ध्रुव,राम ध्रुव अनुसुइया साहु,रेणु शर्मा,समेलाल सलाम, आदि की विशेष उपस्थिति रहे.