Uncategorized

सभापति कौशिल्या देवांगन ने क्षेत्रवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व माता रानी की आराधना, श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने माता रानी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने सभी से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकता बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!