Uncategorized

संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाना है – होरा

अभियान के तहत वरिष्ठ नेताओं के साथ बलौदाबाजार पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष


धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए चलाये जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बलौदाबाजार जिला के प्रभारी नितिन राउत के साथ सहप्रभारी एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा तथा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी बलौदाबाजार पहुंचे। एआईसीसी परिवेक्षक श्री राउत नें कहा कि अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है। अभियान के तहत कर्मठ, ईमानदार और जमीन से जुड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि और आमजन से चर्चा की जा रही है। उनके साथ सह प्रभारियों नें भी स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों से वन टू वन मुलाकात एवं विचार विमर्श कर उनके विचारों से अवगत हुए। श्री होरा नें कहा की संगठन सृजन अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित एक व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाना है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन शिव डहरिया विधायक संदीप साहू विधायक इंद्र कुमार साहू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी पूर्व विधायक चंद्रदेव राय पूर्व विधायक जनक वर्मा, सुरेंद्र शर्मा विद्याभूषण शुक्ला, दिनेश यदु, हितेंद्र ठाकुर, सीमा वर्मा सुशील शर्मा सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!