Uncategorized

किसानो की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर बनाने,रोजगार के अवसर बढ़ाने पर पर दिया गया जोर

बिलाई माता ग्रीन फार्मर प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बैठक ग्राम तेलीनसती में हुई आयोजित

बिलाई माता ग्रीन फार्मर प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बैठक ग्राम तेलीनसती अर्जुनी धमतरी में आयोजित हुई.फसल उत्पादक किसानो को आत्मनिर्भर किस प्रकार से बनाया जाए इससे किसानों को कैसे फायदा हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार का अवसर कैसे प्राप्त हो इस पर चर्चा हुई. सदस्यों ने कंडेल व नवागांव में किसान बाजार खोलने का निर्णय लिया जहां एक छत पर बहुत सारी चीज़ें किसान सदस्यों को उचित दर पर प्राप्त हो। साथ ही किसान प्रकृति से जुड़कर अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जैविक खेती करने का निर्णय लिया और ज्यादा से ज्यादा किसान जैविक खेती से जुड़े उसके लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चला कर हमे किसानों को जोड़ने का प्रयास भी करना है और जल बचाव के लिए फसल परिवर्तन एवं वृक्षारोपण पर भी विशेष रूप से हम सब किसानों को इसके लिए प्रयास करना होगा तभी खेती और लोग सुरक्षित रहेंगे इस प्रकार से बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुआ। इस मौके पर बिलाई माता ग्रीन फार्मर प्रोड्यूसर प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर सदस्य-घनाराम साहू , पोशन सिंन्हा फूल बासन राजनंदगांव महिला समूह के डायरेक्टर, पूरन साहू, दीनदयाल साहू, भुवन सिंन्हा, ज्ञानी राम सिंन्हा, जितेंद्र साहू, राम निहोरा निषाद, कुशल साहू,मनहरण साहू, देव बली, प्रेमलाल साहू सुदर्शन ठाकुर, महिपाल, हनुमान सिंन्हा रोशन मरकाम आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!