Uncategorized

एसडीओपी कुरूद ने त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सरपंचों के साथ की विशेष बैठक

सीसीटीवी लगाने एवं त्योहारों में सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

सार्वजनिक स्थलों पर लाइट, सीसीटीवी और संदिग्धों की सूचना देने के निर्देश

एसपी के निर्देश पर एसडीओपी कुरूद के नेतृत्व में थाना कुरूद द्वारा आगामी आने वाले त्यौहारों को मद्देनजर आज कुरूद थाना क्षेत्र के सभी ग्राम सरपंचों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्योहारों जन्माष्टमी दहीलूट,गणेश चतुर्थी, आदि को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और पंचायत के बीच तालमेल बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे आवश्यकतानुसार लगवाएँ, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।गांव में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों या बाहरी लोगों की जानकारी तुरंत थाना पुलिस को दें। गांव की समस्याओं एवं किसी भी आपात स्थिति की सूचना पुलिस को समय पर उपलब्ध कराएँ।नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएँ।
अवैध प्रवासी बांग्लादेशी, रोहिंग्या या अन्य संदिग्ध नागरिकों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।एसडीओपी कुरूद ने सभी सरपंचों से कहा कि पुलिस और ग्राम पंचायत मिलकर ही एक सुरक्षित और अपराध मुक्त वातावरण बना सकते हैं।
उन्होंने सभी ग्रामवासियों को भी सतर्क रहने और पुलिस को हर संभव सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!