Uncategorized

प्रदेश में आगामी विस चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है – कमलचन्द्र भंजदेव

भूपेश बघेल सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है - विकास मरकाम

पदाधिकारी शक्ति केंद्र एवं बूथ में अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित – राजेन्द्र गोलछा
मगरलोड मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्लाभाटा में संपन्न
नगरी। मगरलोड मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्लाभाटा में संपन्न हुई। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए 2 सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनाव 2023 विधानसभा एवं लोकसभा 2024 में जीत सुनिश्चित करने हेतु चर्चा किया गया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाया गया। बैठक में सभी शक्ति केंद्रों में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी एवं बस्तर के महाराजा कमल चंद भंजदेव ने कहा कि 2023 एवं 2024 के इस चुनाव में हमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाना है। पूरे प्रदेश में आगामी 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। इसमें सिहावा विधानसभा की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है इनके सभी घोषणाएं आधी अधूरी हैं किसी भी घोषणा को इन्होंने पूरा नहीं किया है। मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी में होने वाले कार्यक्रमों सहित चुनावी तैयारी को लेकर के पार्टी के आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र एवं बूथ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मंडल कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से सिहावा विधानसभा प्रभारी कमल चंद भंजदेव , प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा विकास मरकाम,भाजपा मंडल मगरलोड प्रभारी राजेंद्र गोलछा,मंडल सह प्रभारी भीखम सेन, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा शत्रुघ्न साहू, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित यादव,भाजपा मंडल महामंत्री एवन साहू, महामंत्री रामायण सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष टीकम साहू, खिलेश साहू,चित्रसेन प्रजापति,नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू,सेक्टर प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा नंदिनी सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा कविता यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्वशी साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरंजय साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा लोकेश साहू, अनूसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भगत मार्कण्डे, जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू, सुनीता ध्रुव, मंडल मंत्री मिलन नेताम,महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य शांति देवांगन, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राधा साहू, पूर्व जनपद सदस्य त्रिलोत्मा साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंत साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, नेमू निषाद,भाजयुमो महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू,अजजा जिला महामंत्री शशिकांत ध्रुव, कपालफोडी सरपंच देवा कंवर, पहन्दा सरपंच लोमश सिन्हा, सरपंच परसवानी झनेश्वर साहू,राजेंद्र पटेल,राजेश सिन्हा, बूथ अध्यक्ष देव कुमार बंजारे, कोमल सिंह दीवान, ठाकुरराम आदि उपस्थित थे।
————————

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!